Advertisement

चीन को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, 2025 में व्यापार घाटा 116 बिलियन डॉलर पार

चीन को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला, व्यापार घाटे और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार चीन को ‘लाल आंख’ दिखाने में नाकाम रही है, लेकिन उसे आर्थिक और रणनीतिक रूप से फायदा पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि साल 2025 में चीन से भारत का व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 116.12 बिलियन डॉलर हो गया है, जबकि 2024 में यह 99.21 बिलियन डॉलर था। पार्टी के मुताबिक 2025 में भारत ने चीन से 135.87 बिलियन डॉलर का सामान आयात किया, जबकि चीन को भारत सिर्फ 19.75 बिलियन डॉलर का ही निर्यात कर पाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक तरफ मोदी सरकार चीन से बड़े पैमाने पर सामान खरीद रही है, वहीं दूसरी ओर चीन भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को लगातार चुनौती दे रहा है। पार्टी ने अपने बयान में गलवान घाटी की घटना, सीमा पर गतिविधियां, भारत की जमीन पर गांव बसाने, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के दावों, डोकलाम क्षेत्र में सड़क निर्माण और पाकिस्तान को कथित समर्थन जैसे मुद्दों का जिक्र किया।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि चीन भारत की घरेलू जरूरतों—जैसे बैटरी, मोबाइल फोन, खाद, दवाइयों के कच्चे माल और अन्य जरूरी उत्पादों—में गहराई से प्रवेश कर चुका है, जिससे भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है।

पार्टी का कहना है कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चीन के खिलाफ कोई सख्त प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिलती। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कभी चीन को “क्लीन चिट” दी जाती है, तो कभी चीनी कंपनियों के लिए सरकारी टेंडर खोलने की योजना बनाई जाती है।

कांग्रेस ने दावा किया कि चीन के प्रति यह नीति भारत के हितों के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक आत्मनिर्भरता पर सवाल खड़े होते हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47