Advertisement

कोरोना कालीन सेवा अनुभव प्रमाण पत्र पर निर्देश जारी, CG तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती समय-सारणी घोषित

कोरोना कालीन सेवा अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर निर्देश जारी

तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी घोषित

अंबिकापुर, 15 जनवरी 2026/संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ द्वारा संभाग एवं जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कोरोना कालीन सेवा अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 को स्टाफ नर्स, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष/महिला), वार्ड बॉय एवं वार्ड आया के कुल 525 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत व्यापम द्वारा संबंधित पदों की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है तथा परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

कोरोना कालीन अनुभव को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश दिनांक 07 दिसंबर 2021 एवं 03 फरवरी 2023 के अनुसार, कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत अभ्यर्थियों को एक वर्ष में न्यूनतम 6 माह के कार्य अनुभव का लाभ दिया जाना है।

इस संबंध में व्यापम परीक्षा में सम्मिलित सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे 15 दिवस के भीतर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

  • अभ्यर्थी कोरोना महामारी के दौरान जिस जिले में कार्यरत रहे हैं, उसी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ को आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
  • अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र (परिशिष्ट ‘अ’) में ही मान्य होगा।
  • आवेदन के साथ नियुक्ति आदेश, ज्वाइनिंग आदेश एवं वेतन संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।
  • केवल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा।
  • अनुभव प्रमाण पत्र 14 जनवरी 2026 से 29 जनवरी 2026 तक संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से, कार्यालयीन समय में जमा करना अनिवार्य होगा।

भर्ती प्रक्रिया की संभावित समय-सारणी

  • अनुभव प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि: 14 जनवरी से 29 जनवरी 2026
  • संभाग स्तरीय समिति द्वारा सत्यापन: 30 जनवरी से 08 फरवरी 2026
  • सत्यापित दस्तावेज संचालनालय को प्रेषण: 09 फरवरी 2026
  • संचालनालय द्वारा मेरिट सूची जारी: 10 फरवरी से 18 फरवरी 2026
  • दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि: 19 फरवरी से 24 फरवरी 2026
  • अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन: 10 मार्च 2026 तक

अंतिम मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट www.cghealth.nic.in पर प्रकाशित की जाएगी। सभी संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूर्ण की जा सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05