Advertisement

मनरेगा बचाओ संग्राम: दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा, मजदूरों के अधिकार पर हमला

मनरेगा बचाओ संग्राम: कांग्रेस की जनसंपर्क पदयात्रा, दीपक बैज बोले—मोदी सरकार ने मजदूरों से काम का अधिकार छीना

रायपुर, 16 जनवरी 2026।मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में एक दिवसीय जनसंपर्क पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा माता कौशल्या धाम चंदखुरी से प्रारंभ होकर पुराने विधानसभा भवन तक पहुंची। पदयात्रा से पूर्व चंदखुरी में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए बदलावों को मजदूर विरोधी करार दिया।

पदयात्रा के आरंभ से पहले कांग्रेसजनों ने माता कौशल्या मंदिर में दर्शन एवं पूजन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों से रोजगार छीनना चाहती है। मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण भारत की रोजी-रोटी पर सीधा हमला किया जा रहा है।

दीपक बैज ने कहा कि “सुधार” के नाम पर लोकसभा में बिल पास कर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को समाप्त करने की साजिश की गई है। पहले मनरेगा एक केंद्रीय कानून था, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती थी, लेकिन अब इसे 60:40 के अनुपात में बदल दिया गया है। इसके अलावा मैचिंग ग्रांट की शर्त लगाकर राज्य सरकारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला गया है, जबकि राज्यों की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है।

उन्होंने कहा कि इस नए ढांचे से आने वाले समय में मनरेगा योजना स्वतः ही बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगी। जैसे ही राज्य सरकारों पर बजट का दबाव बढ़ेगा, वैसे ही मनरेगा के काम बंद होने लगेंगे। यह महात्मा गांधी की सोच और सबसे गरीब नागरिकों के काम के अधिकार को खत्म करने की जानबूझकर की गई कोशिश है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दीपक बैज ने यह भी कहा कि अब तक मनरेगा संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले अधिकारों पर आधारित गारंटी थी, लेकिन नया फ्रेमवर्क इसे शर्तों से बंधी और केंद्र द्वारा नियंत्रित योजना बना रहा है। नया सिस्टम हर साल तय समय के लिए रोजगार रोकने की अनुमति देता है, जिससे यह तय किया जा सकेगा कि गरीब कब काम करेगा और कब भूखा रहेगा। फंड खत्म होने या फसल के मौसम में मजदूरों को महीनों तक रोजगार से वंचित रखा जा सकता है।

जनसभा को पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा और डॉ. शिव कुमार डहरिया ने भी संबोधित किया और केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताया।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, शैलेश नितिन त्रिवेदी, शिवसिंह ठाकुर, पंकज मिश्रा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, अजीत कुकरेजा, उधोराम वर्मा, आकाश तिवारी, नंदलाल देवांगन, कमला वर्मा, विजय टंडन, हिरेन्द्र देवांगन, ओम श्रीवास, सुयश शर्मा, देव साहू, सुधा सरोज, किशन बजारी, मिलिंद गौतम, अरजुमन ढेबर, सुजीत सिंह, कमल धृतलहरे, आशीष वर्मा, विद्याभूषण सोनवानी, गिरधारी साहू, कोमल साहू, खिलावन निषाद, अजितेश शर्मा, योगेन्द्र सोलंकी, बलदेव साहू, रामा यादव, अश्विनी वर्मा, ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47