गणतंत्र दिवस 2026: पीजी कॉलेज अंबिकापुर में प्रवेश द्वार और पार्किंग व्यवस्था जारी

गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज समारोह स्थल के प्रवेश द्वार व पार्किंग व्यवस्था जारी

अंबिकापुर | 25 जनवरी 2026| गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पीजी कॉलेज अंबिकापुर समारोह स्थल के प्रवेश द्वार एवं पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जारी की गई है। सरगुजा पुलिस द्वारा आमजन, पत्रकारों एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रवेश द्वार की व्यवस्था

  • प्रवेश द्वार क्रमांक-01
    (बनारस रोड, इंडस्ट्रियल एरिया की ओर)
    👉 वीवीआईपी प्रवेश द्वार
  • प्रवेश द्वार क्रमांक-02
    (डाईट मैदान के सामने)
    👉 आम जनता के लिए
  • प्रवेश द्वार क्रमांक-03
    (बनारस रोड, पानी टंकी के पास)
    👉 पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथियों के लिए
  • प्रवेश द्वार क्रमांक-04
    (राजमोहिनी देवी भवन के सामने)
    👉 आम जनता के लिए

पार्किंग व्यवस्था

  • पार्किंग स्थल क्रमांक-05
    👉 आम जनता (राजमोहिनी देवी भवन के पास ग्राउंड)
  • पार्किंग स्थल क्रमांक-06
    👉 आम जनता (बीटीआई ग्राउंड)

सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।