गोपाल सिंह विद्रोही छत्तीसगढ़ रितेश खबर प्रमुख-प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती शालिनी राजपूत के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूल किट विवाद के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में, आज जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे छत्तीसगढ़ में मतदान केंद्र स्तर पर धरना प्रदर्शन किया व भूपेश हमें गिरफ्तार करो, महू रमन, जैसे नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि कांग्रेस का राष्ट्र विरोधी चेहरा एवं देश की छवि खराब करने वाला चेहरा किसी न किसी रूप में सामने आ ही जाता है जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं अक्सर देखने को मिलते रहते हैं जिस को उजागर करने के लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एक साथ एकजुट होकर इनका विरोध करते हैं इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह महिला मोर्चा के पदाधिकारी श्रीमती मोहिनी झा गीता घोषाल श्यामा पांडे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीना मांझी दुर्गा गुप्ता अवनीश सिंह उपस्थित थे एवं सूरजपुर जिले के महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष बहने व बूथ स्तर की बहने अपने अपने स्तर पर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भूपेश हमें गिरफ्तार करो कर नारेबाजी एवं तख्ती लगाकर विरोध प्रदर्शन किए।





Related Articles

केंद्र सरकार ने वापस लिया इनकम टैक्स बिल, फरवरी में किया था पेश, जानें इस फैसले की वजह…!!
1 hour ago

पीएम सूर्य घर योजना: बिजली बिल हुआ जीरो तो देवांगन परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान की चमक
1 hour ago

छत्तीसगढ़ में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग की शुरुआत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
2 hours ago

छत्तीसगढ़ शासन, आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर, CM साय बने साक्षी
2 hours ago