Advertisement

Dhan Kharidi Success Story: डिजिटल व्यवस्था और ₹3100 समर्थन मूल्य से बदली किसान सुरेश की जिंदगी

सफलता की कहानी

डिजिटल व्यवस्था और सर्वाधिक समर्थन मूल्य से खिले किसानों के चेहरे

ग्राम कतकालो के किसान सुरेश राम रजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अंबिकापुर, 29 जनवरी 2026।शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी तरीके से संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार की डिजिटल व्यवस्था, समर्थन मूल्य में वृद्धि और समयबद्ध भुगतान का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण अंचलों के किसानों की आर्थिक स्थिति में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में ग्राम कतकालो निवासी किसान सुरेश राम रजवाड़े ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और लाभकारी मूल्य की खुले मन से सराहना की है।

डिजिटल पारदर्शिता से मिली बड़ी राहत

किसान सुरेश राम रजवाड़े ने बताया कि पहले की तुलना में अब धान विक्रय की प्रक्रिया कहीं अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से उन्हें खरीदी केंद्र पर किसी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ा। निर्धारित तिथि पर सीधे केंद्र पहुँचकर धान विक्रय करने से समय की बचत हो रही है और किसानों को मानसिक राहत भी मिल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

90 क्विंटल धान विक्रय से बदली आर्थिक स्थिति

उन्नत किसान सुरेश राम रजवाड़े ने इस विपणन वर्ष में लगभग 90 क्विंटल धान का विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा घोषित ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है।
इस राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने खेती की आवश्यक जरूरतों को पूरा किया और अपने खेत में सिंचाई सुविधा के लिए नया कूप (कुआं) भी बनवाया है।

उन्होंने बताया कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से अब वे बहुफसलीय कृषि की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे भविष्य में उनकी आय और अधिक बढ़ेगी।

धान उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्था

धान उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए किसान सुरेश ने कहा कि केंद्र पर तौल, पंजीयन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और कर्मचारियों द्वारा सहयोग भी मिलता है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान सुरेश राम रजवाड़े ने अपनी ओर से एवं समस्त किसान समुदाय की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज किसान स्वावलंबी, सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

गौरतलब है कि राज्य शासन की सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी है, जिससे किसानों का शासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47