Advertisement

बलरामपुर में रजत जयंती वर्ष के तहत विद्युत विभाग का जनजागरूकता एवं लाभ वितरण कार्यक्रम, 25 हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत वितरण केंद्रों में 30 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक रजत जयंती वर्ष अंतर्गत जनजागरूकता एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के तहत 02 फरवरी 2026 को रामचन्द्रपुर एवं कुसमी तथा 03 फरवरी 2026 को बलरामपुर, वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज विद्युत वितरण केंद्रों में आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 25 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें पीएम जनमन योजना अंतर्गत 05 हितग्राही, गैर घरेलू कनेक्शन के 03, घरेलू कनेक्शन के 04, बीपीएल कनेक्शन के 03, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 03 तथा कृषक जीवन ज्योति योजना अंतर्गत 04 हितग्राही शामिल रहे। इसके साथ ही विद्युत विभाग की अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर बलरामपुर वितरण केंद्र में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव ने आमजन से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि घर से बाहर जाते समय अनावश्यक रूप से चल रही बिजली को बंद करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने समय पर बिजली बिल भुगतान को व्यवस्था सुदृढ़ करने और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक बताया।

कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग प्रकाश अग्रवाल ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विद्युत लाइन एवं उपकेंद्रों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही एकल बत्ती कनेक्शन के माध्यम से प्रति माह 30 यूनिट मुफ्त बिजली तथा कृषि पंप के नए कनेक्शन हेतु लाइन विस्तार पर प्रति पंप 1 लाख रुपये की छूट की जानकारी भी दी गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47