Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में आईटी कैंपस व आयुष अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा में आईटी कैंपस सहित कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

रायरंगपुर (ओडिशा), 05 फरवरी 2026/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के रायरंगपुर में महाराजा श्रीराम चंद्र भंज देव विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कैंपस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

राष्ट्रपति ने जिन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें आयुष अस्पताल सह आयुर्वेदिक कॉलेज, ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (OUAT) कैंपस, तीरंदाजी केंद्र, बालिका छात्रावास तथा नशामुक्ति केंद्र शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी विकासोन्मुखी परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगी तथा स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प तभी साकार होगा, जब सरकार और नागरिक मिलकर सामूहिक प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए इन क्षेत्रों में निरंतर निवेश पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47