Advertisement

मैनपाट महोत्सव 2026: 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय आयोजन, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

मैनपाट महोत्सव 2026: तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे दायित्व

अंबिकापुर, 05 फरवरी 2026/सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में आगामी 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रोपाखार जलाशय के समीप प्रस्तावित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव 2026” की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। महोत्सव की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विभागीय स्टॉल, मेले की व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों और आम नागरिकों के लिए सुविधाओं, साथ ही स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

कानून व्यवस्था पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री वसंत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे आयोजन के दौरान कड़ी कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि—

  • प्रमुख मार्गों व आयोजन स्थल के आसपास चेकिंग पॉइंट बनाए जाएं
  • वाहनों की नियमित जांच हो
  • हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए
  • ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए रूट चार्ट पहले से तैयार हो

इसके साथ ही उन्होंने आमंत्रण पत्र, वाहन पास, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पहचान पत्र, मुख्य मार्गों और कार्यक्रम स्थल पर ब्रांडिंग की स्थिति की भी जानकारी ली।

NCC-NSS के विद्यार्थी निभाएंगे वॉलेंटियर की भूमिका

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि एनसीसी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर वॉलेंटियर के रूप में दायित्व सौंपे जाएं, जिससे व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में—

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो
  • जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल
  • अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव
  • नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप
    सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मैनपाट महोत्सव 2026: अधिकारियों को सौंपे गए प्रमुख दायित्व

महोत्सव की सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं—

  • नोडल अधिकारी:
    • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा – श्री विनय कुमार अग्रवाल
  • सहायक नोडल अधिकारी:
    • सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग – डॉ. ललित शुक्ला
    • एसडीएम (राजस्व) सीतापुर – श्री रामसिंह ठाकुर
  • पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था:
    • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा – श्री राजेश अग्रवाल
  • लॉ एंड ऑर्डर एवं मंचीय नोडल अधिकारी:
    • अपर कलेक्टर – श्री सुनील कुमार नायक

इसके अतिरिक्त—

  • मंचीय व्यवस्था
  • आमंत्रण पत्र
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • बैठक व्यवस्था
  • आवागमन एवं सत्कार
  • भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा
  • विभागीय स्टॉल
  • साज-सज्जा
  • प्रोटोकॉल
  • रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस
  • हेलीपैड व्यवस्था

सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57