Advertisement

PM मोदी का मलेशिया दौरा: भारतीय समुदाय बना सेतु, India–Malaysia साझेदारी को नई मजबूती

PM मोदी का मलेशिया दौरा: भारतीय समुदाय बताया दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु, India–Malaysia साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली / कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मलेशिया में भारतीय समुदाय की भूमिका दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में है, जिसने भारत और मलेशिया की ऐतिहासिक मित्रता को मजबूत आधार प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लगभग 30 लाख भारतीयों की आबादी के साथ मलेशिया में भारतीय समुदाय विश्व के सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक है, जो मलेशिया की प्रगति में अमूल्य योगदान दे रहा है। यह समुदाय न केवल आर्थिक विकास में भागीदार है, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और मानवीय संबंधों को भी निरंतर मजबूत कर रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री श्री अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर यह यात्रा हो रही है, जिसका उद्देश्य Comprehensive Strategic Partnership को और सुदृढ़ करना तथा व्यापार, निवेश, तकनीक, रक्षा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लोगों के संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई ऊंचाई देना है।

कुआलालंपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं, जहां उन्हें प्रवासी भारतीयों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-मलेशिया सहयोग आज केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अहम भूमिका निभा रहा है। दोनों देश साझा मूल्यों, लोकतंत्र और बहुपक्षीय सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

यह यात्रा व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के साथ-साथ भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57