Advertisement

India-US Trade Deal: ऐतिहासिक समझौते पर BJP का बड़ा बयान, शिवराज सिंह चौहान बोले – यह डील diplomacy, development और dignity का प्रतीक

नई दिल्ली | 08 फरवरी 2026 | भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व करार दिया है। भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समझौता केवल एक व्यापारिक करार नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत कूटनीति का प्रतीक है। यह डील दुनिया को यह संदेश देती है कि भारत की नीति ‘कमिटमेंट’ की है, ‘कंप्रोमाइज’ की नहीं।

उन्होंने कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रहित में निर्णय लेता है और सौदेबाजी के बजाय संतुलित रणनीति के तहत सकारात्मक संवाद अपनाता है। यह ट्रेड डील डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने इन तीनों शब्दों को परिभाषित करते हुए कहा:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  • Diplomacy: राष्ट्र प्रथम की नीति
  • Development: विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार
  • Dignity: किसानों की गरिमा और हितों की पूरी सुरक्षा

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि इस समझौते में देश के किसानों के मूल हितों से जुड़े कृषि उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्रमुख कृषि उत्पादों को इस समझौते के दायरे से बाहर रखा गया है, ताकि किसानों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उन्होंने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने न तो किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ा और न ही भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के समय दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था रहा भारत, कांग्रेस शासन में 11वें स्थान पर चला गया था, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57