Advertisement

गोहरापदर — मैनपुर ब्लाक के गोहरापदर मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान प्रेरणा महिला संकुल संगठन के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया l

गोहरापदर — मैनपुर ब्लाक के गोहरापदर मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान प्रेरणा महिला संकुल संगठन के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया l

जिसमे मुख्यतिथि आ.बा. सुपरवाइज़र पदमनी सिन्हा व कलस्टर अध्यक्ष कस्तुरी बन्जारे ,प्रमिला साहु संचालन बैन्क सखी सलमा शेख प्रमुख रुप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम को शुभारंभ करने से पहले अतिथियो व बिहान के महिलाओ द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा पर विधिवत पुजा अर्चना कर आरती किया गया l तत्पश्चात बिहान के महिलाओ द्वारा गोहरापदर कलस्टर भवन से लेकर मुख्य चौरहे व गली मौहल्ले मे रैली निकाल कर महिलाओ को आगे लाने के लिए जागरूकता चलाया गया lकार्यक्रम को पदमनी सिन्हा ने सबोधित करते हुये कहा कि आज हम महिलाओं को आगे लाने के लिए प्रशासन हर सम्भव मदद कर रहा है । हम महिलाओं को अपने परिवार को शिक्षित करना जरूरी है सभी के परिवार में महिला और पुरुष को बराबर का दर्जा नही दिया जाता।फिर भी परिवार में हर आयोजन में हम ही आगे आते lकार्यक्रम के दौरान प्रेरणा महिला सगठन द्वारा प्रमिला साहु को फ़ुल माला व गुलदस्ता से सम्मानित किया गया l आप को बता दे मैनपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत भेजीपदर में निवास करने वाली कुमारी प्रमिला साहू एक हाथ से विकलांग है, लेकिन कभी भी विकलांगता उनके सामने कमजोरी नही बनी, और विकलांगता से संघर्ष कर आज वह प्रतिमाह आगरबत्ती बनाकर हजाराें रूपये का मुनाफा प्राप्त कर रही है जिससे, उनका जीविकाउपार्जन बेहतर ढंग से हो रहा है जो पुरे क्षेत्र के महिलाआें के लिए एक मिशाल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रमिला साहु ने महिलाओं से सम्मान पाकर खुशी के आसु छलक पड़े l
प्रमिला साहु ने महिलाओ को जागरूकता करते हुये कहा कि जब वे कक्षा 5 वी में पढाई कर रही थी तो अपने सहेलियों के साथ गांव के बाजार हाट में खेल कूद कर रही थी और अचानक गिर जाने दाहिना हाथ टुट गया मा बांप की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हे बडे अस्पताल ईलाज के लिए उस समय नही ले जा पाये साथ ही जडी बूटी से ईलाज करवाया गया, लेकिन इससे उसका हाथ ठीक नही हुआ, बल्कि हाथ में घाव होकर वह बढने लगा तब ओडिसा धरमगढ ले जाकर उनका हाथ को कटवाना पडा। कुमारी प्रमिला साहू आगे बताती है एक हाथ से कट जाने से उन्हे काफी दुख हुआ और वे काफी दिनों तक अपने आप को असहाय महसूस करने लगी लेकिन उन्होने हौसला के साथ काम लिया साथ ही कुछ करने की ठानी जिससे उनका भविष्य बेहतर ढंग से गुजर बसर हो सके उन्होने राष्ट्रीय अजीविका मिशन से वर्ष 2019 में गोहरापदर कलस्टर से ज्योति महिला सगठन खुशी स्व सहायता समूह से जुडी और आगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लिया साथ ही इसका मशीन घर में लगाकर अब प्रतिमाह 3 से 4 हजार रूपये आय प्राप्त कर रही है। उन्होने आगे बताया कि पांच बहन है और एक भाई पिताजी खेती किसानी करते है, उन्होने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आने वाले हर कठिनाई से डटकर मुकाबला करने का संदेश देते हुए सभी को महिला दिवस की बधाई दी है।
कार्यक्रम के समापन के दौरान बिहान के महिलाओं ने कुर्सी दौड़ ,मटका फ़ोड, खेल कुद का भी किया आयोजन lकार्यक्रम मे संचालन बैन्क सखी सलमा शेख , अनिता शर्मा सचिव, हेमलाल सागर ,व्रन्दा दौरा RBK, पुरुनमल धुर्व AC, अनिता पान्डे FLCRP, अनिता पान्डे, ललिता सोमवंशी, लक्षमी सिन्हा, प्रमिला, कुन्ती यादव, सभ्या हरपाल, निर्मला हरपाल, सेन्दुका यादव ,चन्द्रिका यादव, गणेशिया बाई हरपाल, व स्व सहायता समूह की अनेक महिला उपस्थिति थे l

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47