छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

अंबिकापुर में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ : प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट तैयार होगा

अम्बिकापुर : अंबिकापुर में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ : प्लांट से प्रति शिफ्ट 500 लीटर पेंट तैयार होगा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अंबिकापुर में गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ हुआ

गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर कुन्दन कुमार द्वारा किया गया।
गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना हेतु राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की दीदियों द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण हेतु किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पार्षद द्वितेंद्र मिश्रा, श्रीमती संध्या रवानी, सतीश बारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!