Advertisement

बलरामपुर में 3.67 एकड़ में अवैध अफीम खेती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 करोड़ की जब्ती

बलरामपुर में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 करोड़ की फसल जब्त

बलरामपुर-रामानुजगंज, 12 मार्च 2026। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना के लिए कई टीमें गठित कर जांच जारी रखी गई है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को 10 मार्च 2026 को सूचना मिली कि ग्राम त्रिपुरी में रूपदेव भगत और कौसिल भगत के खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां कई लोग अफीम की खेती की रखवाली करते पाए गए।

पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें शामिल हैं –

  • रूपदेव राम भगत (50 वर्ष)
  • कौषिल भगत (30 वर्ष)
  • मनोज कुमार (24 वर्ष, गया बिहार)
  • जिरमल मुण्डा (56 वर्ष, जशपुर)
  • उपेन्द्र कुमार (27 वर्ष, गया बिहार)
  • विन्देष्वर (45 वर्ष, चतरा झारखंड)
  • कृष्णा सिंह (जशपुर)

3.67 एकड़ में अफीम की खेती, 4.75 करोड़ की जब्ती

संयुक्त टीम ने जांच के दौरान खेत से अफीम के पौधे, लासा (अफीम का रस) और सूखे फल बरामद किए। खेत में मौजूद पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर तौला गया। कुल 4344.569 किलोग्राम (करीब 43 क्विंटल) अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये बताई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह खेती लगभग 1.488 हेक्टेयर (3.67 एकड़) भूमि में की जा रही थी। जांच में पाया गया कि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि पड़ती (अनुपजाऊ) के रूप में दर्ज है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आर्थिक लेनदेन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन की सख्ती, सघन जांच अभियान जारी

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि जिले में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में अफीम या अन्य मादक पदार्थों की खेती पाई जाती है, तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47