राज्य

आंगनबाड़ी में चापानल खराब रहने से बढ़ी परेशानी, जल्द मरम्मत की मांग

आंगनबाड़ी में चापानल खराब रहने से बढ़ी परेशानी, जल्द मरम्मत की मांग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत अक्सी पंचायत के तंबोली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में लगाए गए चापाकल विगत कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण वहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे एवं केंद्र की सेविका को बच्चों का पोषाहार बनाने तथा पेयजल इंतजाम करने में काफी परेशानी हो रही है। सरकार द्वारा चापाकल तो गाड़ दिया गया है लेकिन खराब होने के बाद मरम्मत के लिए विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण अधिकतर चापाकल खराब हो गया है चापाकल खराब रहने के कारण पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। केंद्र के सेविका ने बताया कि चापाकल मरम्मत के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों को अवगत कराया गया है। परंतु एक बार भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सेविका ने पानी की विकट समस्या को देखते हुए विभाग से चापाकल की मरम्मत करने की मांग की है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!