छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दी उप निदेशक वरूण जैन को बधाई

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दी उप निदेशक वरूण जैन को बधाई

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

हाथी अलर्ट एप डेवलप कराने के लिए मिला ईको वॉरियर अवार्ड

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धमतरी // कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में हाथी अलर्ट एप बनाकर बड़ा बदलाव लाने वाले उप निदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व श्री वरूण जैन को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। बता दें कि उप निदेशक श्री वरूण जैन को भारतीय वन सेवा संघ और इंडियन मास्टर माइंड ने बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी कैटेगरी से ईको वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड छत्तीसगढ़ से हाथी अलर्ट एप विकसित करने के लिए प्रदाय किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाथी ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एप है, जिसमें ग्रामीणों प्रमुख रूप से कोटवार, सचिव, सरपंच व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को हाथी विचरण की सूचना ऑटोमेटेड कॉल्स, एसएमएस व व्हाट्सएप नोटिफिकेशन से मिल जाती है। इस एप के सफल प्रयोग के बाद अब इसका उपयोग प्रदेश के 15 हाथी प्रभावित वनमंडलों द्वारा किया जा रहा है, जिससे हाथी-मानव द्वंद को कम करने में मदद मिल रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!