Advertisement

कोण्डागांव : जिले के संवेदनशील ग्रामो में लगाया जा रहा है मुख्यमंत्री हॉट-बाजार क्लीनिक, ग्रामीण हो रहे है लाभान्वित

कोण्डागांव : जिले के संवेदनशील ग्रामो में लगाया जा रहा है मुख्यमंत्री हॉट-बाजार क्लीनिक, ग्रामीण हो रहे है लाभान्वित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोण्डागांव 22 जुलाई 2021प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के अदंरूनी एवं घोर वनांचल क्षेत्रो में मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के तहत् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुदूर बसाहट वाले ग्रामीणो को गांव के समीप ही चिकित्सा सेवायें उपलब्ध कराना है। इन शिविरो में ग्रामीणो को मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, बुखार ,डायरिया आदि से बचाव हेतु स्वास्थ्य जांच एवं औषधियां तो दी ही जाती है साथ गंभी रूप से बीमार मरीजो को तत्काल जिला चिकित्सालय रिफर किया जाता है।
इस क्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विकास कोण्डागांव के अंतर्गत संवेदनशील ग्राम-कड़ेनार में दिनांक 20 जुलाई को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत् शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें दवाएं भी दी गई। शिविर में कुल 78 मरीजो का परीक्षण किया गया इनमें मलेरिया टेस्टिंग के 20, पीएफार के 11, उच्चरक्त चाप के 3, मधुमेह के 21 एवं सामान्य बुखार के 20 मरीज शामिल थे। इसके साथ ही इस शिविर में डिस्ट्रक्ट मोबीलाइजेशन कॉर्डिनेटर द्वारा लोगो को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने, अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस राठौर, जिला आयुष कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रभान वर्मा, विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी नीरज शोरी, जिला मोबीलाइजेशन समन्वयक सुश्री सिमरनजीत कौर धंजल, बीइटीओ सुनीता सरकार, बीएएमएस डॉ. भुनेश्वर मानिकपुरी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47