Advertisement

बलौदाबाजार : जिलें के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरुस्कार,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर ने किया सम्मान

बलौदाबाजार : जिलें के दो शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय पुरुस्कार,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की ओर से कलेक्टर ने किया सम्मान

बलौदाबाजार,22 जुलाई 2021बलौदाबाजार भाटापारा जिलें के दो शिक्षक जगन्नाथ प्रसाद देवांगन एवं कार्तिकेश्ववर सिंह को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरुस्कार 2020 से नवाजा गया है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम समारोह में दोनों शिक्षकों के सम्मान की घोषणा की। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सँयुक्त जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में दोंनो शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरुस्कार स्वरूप 21हजार का चेक भी प्रदान किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव सहित दोनो शिक्षकों के परिजन भी उपस्थित रहें। कलेक्टर ने दोंनो शिक्षकों को शुभकामनाएं देतें हुए आगें भी इसी तरह से शिक्षण कार्य करतें रहने कहा। आप जैसे शिक्षकों को देखकर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

*जगन्नाथ प्रसाद देवांगन* कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कटगी के निवासी है। वह वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला खैरा में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है। श्री देवांगन पालकों से सतत संपर्क कर निःशुल्क पुस्तक,गणवेश,मध्यान्ह भोजन, गुणवर्ता पूर्ण शिक्षा की जानकारी देकर दर्ज संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।नशाला के भौतिक विकास हेतु सजग रहते हैं। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को प्रेरित करतें है। शिक्षण को रोचक बनाने हेतु नवाचार करते। कमजोर छात्रों हेतु अतिरिक्त कक्षा लगाकर उनका मार्गदर्शन करते हैं। निःसहाय छात्रों को पेन,कापी देकर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। वृक्षारोपण के प्रति सजग होने के कारण विद्यालय हरा-भरा हो गया है। अपने श्रेष्ठ कार्यो के कारण श्री देवांगन को पूर्व में श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, 2013 में बालिका शिक्षा हेतु सम्मान, सत्र 2017-18 में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ वह कोरोना काल मे निरंतर 20 जुलाई 2020 से ऑनलाइन एवं मोहल्ला क्लास का सतत रूप से संचालन कर रहें है *कीर्तिकेश्वर सिंह* बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव के निवासी है। वे वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला जेवराडीह में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है। शिक्षा एवं पर्यावरण के प्रति प्रेम जागृत करनें नवाचार हेतु यह पुरुस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने स्कूल में किचन गार्डन से सब्जी का उत्पादन। शालेय गतिविधियों में इनकी सक्रिय सहभागिता समय-समय पर पालक-बालक सम्मेलन,अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस,विश्व हाथ धुलाई दिवस, संविधान दिवस का आयोजन कर इनके महत्व से विद्यार्थियों को परिचित कराते है। स्कूल चलो अभियान में प्रेरित स्लोगनों के द्वारा बच्चों को शाला भेजने हेतु पालकों को प्रेरित किया है। शिक्षण गतिविधियों को रोचक बनाने हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु सन् 2016 में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। विज्ञान अध्ययन को रूचिकर बनाने हेतु सरल प्रयोगों का प्रयोग इनके द्वारा किया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47