छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

कोरोना से बचाव के लिए टीम द्वारा रोको-टोको का जागरूकता अभियान जारी

कोरोना से बचाव के लिए टीम द्वारा रोको-टोको का जागरूकता अभियान जारी


प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में कोरोना से रोकथाम तथा बचाव के लिए रोको टोको की टीम द्वारा लाउड स्पीकर तथा  बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया  जा रहा है।
इसी कड़ी में रोको टोको टीम ने  शुक्रवार को रैली निकालकर घड़ी चौक, गाँधी चौक, कला केंद्र तथा गुदरी बाजार में लोगों को जागरूक किया गया। छात्रों के द्वारा धूम्रपान न करने, सिगरेट गुटखा का प्रयोग न करने की अपील की गई।
इसके साथ ही मास्क लगाकर बाहर निकलने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी गई। रास्ते में आने-जाने लोगों से अपील किया गया कि मास्क पहने और सामाजिक दूरी को बनाये रखने में सहयोग प्रदान करें।
कोरोना के रोकथाम तथा बचाव के लिये सदस्य लगातार लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने जागरूक किया जा रहा है।
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!