
दरअसल बीते दिन अंबिकापुर के बंगाली चौक के पास रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर जनपद पंचायत लुंड्रा के उपाध्यक्ष और अन्य दो साथियों के साथ मारपीट करें का मामला सामने आया था।
जिसमें विधायक बृहस्पति सिंह ने कोतवाली थाने पहुंच कर एफआईआरदर्ज करने पहुँचे थे। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वही इस घटना को विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की साजिश बताते हुए कहा कि मेरी हत्या करवाना चाहते हैं जिसके बाद से सरगुजा संभाग में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की जिला मुख्यालयो में बैठक चल रही है।
जिसमें विधायक बृहस्पति सिंह के पार्टी से निष्कासित करने की मांग जोरों से उठ रही है और जिला मुख्यालय के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावपारित कर सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी कर रही है। बहरहाल सरगुजा सांभग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर बेबुनियाद आरोप को लेकर सभी में आक्रोश व्याप्त है।









