Advertisement

शहर- कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा पेगासस जासूसी मामले को लेकर मोदी सरकार के शव यात्रा निकालकर फुका गया पुतला

मैनपुर – केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व फोन टेपिंग पेगासस जासूसी मामले को लेकर तथा पेट्रोल ,डीजल, रसोई गैस सहित आवशयक खाद्यय वस्तुओं के कीमतो में बेहताषा वृध्दि के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में आज सोमवार को दोपहर 01 बजे कांग्रेस कार्यालय मैनपुर से केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते शव यात्रा निकाली गई और थाना मैनपुर के सामने बस स्टैण्ड में शव यात्रा को दहन किया गया, इस दौरान मैनपुर पुलिस पुतला में लगे आग को बुझाने पानी डाला इस दौरान कांग्रेसियो और पुलिस के जवानों के बीच पुतला को लेकर झुमाझटकी की स्थिति निर्मित हो गई, कांग्रेसिंयों ने पेट्रोल डालकर पुतला को आग के हवाले कर दिया, तो पुलिस पानी डाल डालकर पुतला को बुझाने में लगी रही।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में केन्द्र नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले चार दिन पूर्व ही पुतला दहन करने की चेतावनी देने के बाद आज सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में कांग्रेस कार्यलय में एकत्र हो गये, वही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा इस दौरान कांग्रेसियों ने रैली निकालकर नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एंव कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय नेताम ने कहा कि केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार जासूसी करने में लगी हुई है कांग्रेस के बडे नेताओ और पत्रकारो के फोन टेपिंग कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है, ऐसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव गृह मंत्री अमित शाह को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शहर कांग्रेस कमेटी रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि लगातार बढती मंहगाई से देश की जनता परेशान हो चुकी है, केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार को किसानों आम जनता की परेशानी दिखाई नही दे रही है, उपर से भाजपा सरकार अब जासूसी करने लगी है, मोदी सरकार की ये डिजिटल इंडिया नही बल्कि सर्विलांस इंडिया है लोगो के मौलिक अधिकारों पर हमला करने की कोशिश किया जा रहा है, खुद मोदी सरकार संविधान की धज्जिया उडा रही है और कानून के शासन पर हमला बोल रही है यह लोकंतत्र का अपमान है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, नेहाल नेताम, कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी, जन्मजय नेताम, अशोक दुबे, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, रामसिंह नागेष, पुरन मेश्राम, तीव सोनी, स्वदेश सोनवानी, देवेन्द्र पटेल, नजीब बेग, पूर्व सरपंच गयचन्द्र कोमर्रा, जिला उपाध्यक्ष तपेश्वर ठाकुर, विरेन्द्र राजपुत, भागीरथी कश्यप, रोशन राठौर, भुवन यादव, कैलाश तिवारी, तुलसी कश्यप, परमेश्वर कश्यप, राहूल निर्मलकर, राकेश कुमार, भानुप्रताप सिन्हा, देवेन्द्र सोरी, निखिल जगत, लोकेश साण्डे सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57