
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
उज्जैन से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, हरीश रावत, स्वरा भास्कर यात्रा में शामिल हुए
उज्जैन से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, हरीश रावत, स्वरा भास्कर यात्रा में शामिल हुए
उज्जैन (मप्र)/ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई और मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा की ओर रवाना हुई।.
यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए।.












