Advertisement

केन्द्रीय विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

केन्द्रीय विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  विगत 29 जुलाई 2021 को सीबीएससी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय अम्बिकापुर के कक्षा 12वीं विद्यार्थी स्वप्निल सिन्हा, प्रतिक चौरसिया एवं स्मृति दुबे ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय विद्यालय अम्बिकापुर का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 77 विद्यार्थियों में से 76 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए एवं कुल 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए, विद्यालय के प्राचार्य  नीलेंद्र कुमार सिन्हा ने 12वीं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में भी जिस तरह विद्यार्थियों ने आपदा को अवसर में परिवर्तित किया वह सराहनीय है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राचार्य ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं साथ ही सभी अध्यापकों को भी उत्तम परिणाम की बध़ाई देते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय का प्रदर्शन उसके शिक्षकों के प्रदर्शन पर निर्भर होता है। केन्द्रीय विद्यालय अम्बिबकापुर के अध्यापकों ने जिस तरह विषम परिस्थितियों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक वातावरण बनाने के साथ-साथ समय समय पर विद्यार्थियों को मानसिक अवलंबन, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया वह सराहनीय है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47