Advertisement

बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट (नंबर 9I 698) में शुक्रवार दोपहर हवा में तकनीकी खराबी आ गई

बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट (नंबर 9I 698) में शुक्रवार दोपहर हवा में तकनीकी खराबी आ गई। मेरठ के पास पायलट को एक इंजन में खराबी का पता चला। उसने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

पायलट की सूचना के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। रनवे पर दमकल और एंबुलेंस समेत जरूरी इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। अब डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, शुक्रवार सुबह 10:45 बजे यह फ्लाइट बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब 11:58 बजे यह प्रयागराज पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे विमान नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

जब फ्लाइट मेरठ के आसपास पहुंची, तो पायलट को एक इंजन में तकनीकी समस्या महसूस हुई। पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर घोषित की गई इमरजेंसी

पायलट की सूचना मिलते ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे पर दमकल और एंबुलेंस सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गए। दोपहर करीब 2:15 बजे पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इंजन बंद होने से घबरा गए यात्री

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अलायंस एयर की फ्लाइट में लैंडिंग से करीब 30 मिनट पहले तकनीकी समस्या की खबर मिलते ही यात्री सहम गए। यात्रियों के अनुसार, विमान का बायां इंजन अचानक बंद हो गया। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों की नजरें लगातार उसी तरफ बनी रहीं।

हालांकि, विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई, लेकिन लैंडिंग होने तक यात्रियों के बीच डर और तनाव का माहौल बना रहा। लैंडिंग के बाद भी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

15 दिन में अलायंस एयर के विमान में दूसरा हादसा

अलायंस एयर के विमान में दो सप्ताह के भीतर यह दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट (9I 613) के साथ भी हादसा होते-होते बचा था। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उस विमान का बायां टायर फट गया था।

टायर फटने से यात्रियों को जोरदार झटका लगा। रनवे पर चिंगारी निकली और तेज घर्षण हुआ था। उस समय विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। दो सप्ताह के भीतर हुई इन दो बड़ी घटनाओं ने एलायंस एयर के विमानों के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

DGCA ने दिए जांच के आदेश

अलायंस एयर के स्टेशन मैनेजर प्रसन्न सोनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47