Advertisement

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में ज्यादातर लोग कबीरधाम जिले के रहने वाले हैं। कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि बोलेरो में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बोलेरो ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

ट्रक में फंसे बोलेरो को निकालने के लिए 2 जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था ट्रक

लाखनी पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे NH-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH49 U9810 ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। शुरुआती जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47