Advertisement

अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस का एक और बड़ी कार्यवाही, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध नशीली दवाइयों के विरुद्ध सूरजपुर पुलिस का एक और बड़ी कार्यवाही, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर।अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के सख्त निर्देश पर नशीली कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में बीते रविवार को थाना प्रतापपुर की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम लोलकी जोड़ा सरईपारा में घेराबंदी कर थाना चंदौरा क्षेत्र के मोहम्मद जाहीद खान व धर्मपाल सिंह को हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल सहित पकड़ा जिनके कब्जे से 91 नग कोडेक्स नशीला कफ सिरप जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत 55 हजार रूपये है।
पुलिस ने नशीली दवाई एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए दोनों के विरूद्व धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एएसआई राजेश तिवारी, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, मिथलेश गुप्ता, हरीशचंद दास व अभय तिवारी, सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47