
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
कनॉट प्लेस के भोजनालय में लगी आग
कनॉट प्लेस के भोजनालय में लगी आग
नई दिल्ली, 15 जुलाई मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शुक्रवार सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल में हाई फाई रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह 5.32 बजे मिली।
उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और सुबह करीब 6.35 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।









