अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की तीन दिवसीय दिल्ली एनसीआर प्रवास संपन्न

अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की तीन दिवसीय दिल्ली एनसीआर प्रवास संपन्न
महासभा के अनेको प्रदेशो के 21 सदस्यीय समाज जनो का संगठनात्मक , राजनीतिक व सामाजिक उत्थान को लेकर किये गए प्रवास के दौरान अनेको विषयो पर बैठक कर, सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता , मंत्रियों से मुलाकात कर यह पुरज़ोर तरीके से जितनी संख्या हो भारी- उनकी उतनी ही राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी गयी।। जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के , राष्ट्रीय युवा प्रभारी व जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एन सी आर के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ऐडवोकेट ने बताया कि इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल , राष्ट्रीय महामंत्री जायसवाल अटल गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजाराम शिवहरे, आनंद साहू , सुखचैन वालिया व अन्य सभी सदस्यो द्वारा अपने समाज के , शिरमौर सभी प्रमुख जनों से जिनमे केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद ऐशो नाइक , श्रीमति रामादेवी सांसद शिवहर, डॉ संजय जायसवाल सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बिहार , इसी श्रृंखला में अन्य प्रमुख शीर्ष नेताओं से जिनमे केन्दीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल , भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी मोर्चा व सांसद श्री संगमलाल गुप्ता, सांसद श्री विष्णुदत शर्मा जी से मुलाक़ात कर , अपने समाज की उचित राजनीतिक भागीदारी व समाजिक उत्थान की चर्चा -मांग रखी गयी। दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू में दिल्ली के समाज जनों की बैठक में सभी प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत पुष्पों, अंगवस्त्र भेट कर किया गया । बैठक में कुछ निर्णय लिए गए जिनकी जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल ने बताया औऱ घोषणा किया जिसमें सबसे प्रमुख विषय है, कलवार, कलाल, कलार समाज की राजनीतिक प्रभावशाली हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके इसके लिए एक *राजनीतिक दबाव समहू* हेतु *अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववेगीय राजनीतिक समन्वय मंच* राजनीतिक समन्वय मंच की पांच समाज जनों को अभी प्रमुख रूप से जिम्मेदारी दी गयी , जिनमे श्री शैलेन्द्र कुमार जायसवाल दिल्ली, श्री राजाराम जायसवाल भोपाल, श्री सौरभ जायसवाल गाज़ियाबाद, आनंद साहू दिल्ली, श्री सुखचैन वालिया शामली सामिल है। गाज़ियाबाद के प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नवनिर्वाचित प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरव जायसवाल ने सभी आए हुए पदाधिकारी गणों का माला पटका स्मृति चिन्ह एवं शाल के द्वारा आए हुए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया । दिल्ली के ऐडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया और सरकार से मांग कि जायसवाल समाज को आगामी 2022 में जनसख्या अनुपात के आधार पर सत्ता और सरकार में भागीदारी , तथा सभी पार्टी में संगठनात्मक हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए , संपूर्ण भारत में जायसवाल समाज 14 करोड़ की आबादी में बसा हुआ है । संपूर्ण भारत में जायसवाल, कलाल ,कलवार, कलार, कर्णवाल, शिवहरे, चौकसे नाडार आदि के रूप में जायसवालों को पूरे भारत में जाना जाता है । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं अजय जायसवाल ने भारत सरकार से ओबीसी जनसंख्या के जनगणना की मांग की मांग किया। और सौरभ जायसवाल समाज के प्रति गतिविधियों को देखते हुए उन्हें भी अखिल भारतीय जयसवाल सर्व वर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वह समाज के राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर महासभा ने उन्हें जायसवाल रत्न से सम्मानित किया ।। इन सभी प्रवास में दिल्ली एनसीआर के सभी प्रमुख बंधु जिनमे गोपाल जायसवाल, बृजेश गुप्ता , जयप्रकाश जायसवाल, अमित भगत, राकेश रंजन जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, पी पी कर्णवाल, एवम प्रतिनिधि मण्डल में कपिल जायसवाल , अनिता जायसवाल, मनोज गुप्ता, श्रवण जायसवाल, मोहित जायसवाल व अन्य अनेको प्रमुख समाज जनों का आशीर्वाद मिला,

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)