छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने पान मसालो की दुकानो में मारी छापा

खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने पान मसालो की दुकानो में मारी छापा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/12 अगस्त 2021/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विश्रामपुर में पान मसाला विक्रेताओं के यहाँ से डुप्लीकेट कत्था की जप्ती की कार्यवाही की गई। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा ने बताया कि उद्योग और कपड़ा रंगने में प्रयोग होने वाला कत्था को मानव उपयोग के लिए विक्रय किया जा रहा था, जो कि स्वास्थ्य के लिए घातक है। साथ ही साथ कत्थे में किसी भी प्रकार से बैच नंबर, पैकेजिंग डेट अंकित नही हंै वहीं थोक में ऐसे सिगरेट पाए गए जिसमे किसी भी प्रकार से कोटपा एक्ट 2003 के पालन नहीं किया गया है। कोटपा एक्ट 2003 की धारा 7 के तहत तम्बाकू उत्पादों में दोनो सतहों में 85 प्रतिशत वैधानिक चेतावानी होना अनिवार्य होता है, दोनो सतहों में जो चित्र लगाए जाएंगे उसका अधिसूचना केंद्र सरकार जारी करती है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निरीक्षण के दौरान बहुत से सिगरेट ऐसे पाए गए जिसमे वैधानिक चेतावनी का पालन नहीं हो रहा है जैसे ब्लैक सिगरेट, गोदान गरम, डायमंड तम्बाकू आदि। इनके निर्माताओं को नोटिस भी भेजा दिया गया। सिगरेट जिसमे निर्माता का पूरा पता भी नहीं लिखा है जो उसके डुप्लीकेट होने को प्रदर्शित करता है। विश्रामपुर में चैरसिया पान मसाला, छोटू खान पान मसाला और कमलेश पान मसाला के यहाँ जप्ती की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही जिले में निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान रामप्रकाश जायसवाल, दीपा साहू, संतोष सोनवानी, बिरेन्द्र राजवाडे़ उपस्थित थे।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!