Advertisement

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट एवं वाॅलीबाल मैच का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना क्रिकेट एवं वाॅलीबाल मैच का आयोजन

दोनो खेल विधा में प्रशासन की टीम रही विजेता

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/16 अगस्त 2021/ 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में सद्भावना टेनिस बाॅल क्रिकेट मैच तथा वाॅलीबाल का आयोजन किया गया। क्रिकेट मैच एवं वाॅलीबाल जिला प्रशासन एकादश एवं नागरिक के मध्य खेला गया। प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन ने बताया कि सर्वप्रथम क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासन एकादश के कप्तान कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह रहे तथा नागरिक एकादष के कप्तान संजय डोसी थे। नागरिक इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नागरिक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाकर प्रषासन एकादष को चुनौतिपूर्ण 95 रनों का लक्ष्य मिला। नागरिक इलेवन की ओर से राजेष जैन ने 3 रन, अनुराग डालमिया ने 17 रन, परमेष्वर ने 11 रन, प्रदीप राजवाडे ने 4 रन, जाकेष राजवाडे ने 8 रन, नैतिक ने सर्वाधिक 23 रन एवं रेहान ने 16 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुये प्रषासन एकादष की ओर से जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने 2 ओवर कर मात्र 8 रन देते हुये सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किया, इसके सिवाय अमलेष्वर ने 1 विकेट, मुकेष ठाकरे ने 1 विकेट तथा एसडीएम.सूरजपुर रवि सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया। प्रषासन एकादष ने 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंद शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर इस चुनौतीपूर्ण स्कोर को सफलतापूर्वक अर्जित कर लिया। प्रषासन एकादष की ओर से जिला पंचायत सीईओ राहुल देव गुप्ता ने 15 रन, कौषल ठाकुर ने 7 रन, लालजी साहू ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। नागरिक इलेवन की ओर से एकमात्र गेंदबाज नैतिक ने ही शानदार गेंदबाजी करते हुये 9 रन देकर 2 विकेट हासिल करने में सफल रहे। इस प्रतियोगिता में बेस्ट फिल्डर प्रषासन एकादष के कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह, मैन आफ द मैच जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, बेस्ट बैट्समैन लालजी साहू, बेस्ट कैचर गौतम तथा बेस्ट बाॅलर नागरिक इलेवन के रेहान को दिया गया। सद्भावना क्रिकेट में अंपायर की भूमिका में वसिम रजा एवं विजय पटेल ने अदा की। स्कोरर अरूण गुप्ता तथा कमेंटेटर सीमांचल त्रिपाठी रहे। जिला प्रशासन एकादश में कलेक्टर डाॅ.गौरव कुमार सिंह कप्तान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव गुप्ता उपकप्तान, संयुक्त कलेक्टर षिवकुमार बनर्जी, एसडीएम.सूरजपुर रवि सिंह, तहसीलदार सूरजपुर प्रतीक जायसवाल, लालजी साहू, कौषल ठाकुर, मुकेष ठाकरे, गौतम दास, अमलेष्वर सिंह रहे। इसी प्रकार नागरिक इलेवन में प्रदीप राजवाडे, शक्ति ठाकुर, राजेष जैन, परमेष्वर राजवाडे, नैतिक अग्रवाल, शान्तु डोसी, अनुराग डालमिया, जाकेष राजवाडे, रेहान हाषमी, आकाष साहू, कौनेन अंसारी ने भाग लिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

सद्भावना क्रिकेट मैच के पष्चात् वाॅलीबाल का आयोजन प्रषासन एवं नागरिक की टीम के मध्य खेला गया। वाॅलीबाल में भी प्रषासन की टीम विजयी रहीं। वाॅलीबाल का मैच काफी रोमांचक रहा, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया गया । प्रषासन की टीम की कप्तानी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने की तथा उपकप्तान जिला पंचायत सीईओ राहुल देव गुप्ता रहे, प्रषासन की टीम में पंकज पैकरा, राजेष, डेलेष्वर, रामदेव, पी.पी.सिंह एवं सतेन्द्र धीवर रहे जबकि नागरिक की ओर से भुवन कांत, महेन्द्र प्रताप सिंह, जितेन्द्र सोनवानी, अनुकेष सोनवानी, सुषील कुमार, अरूण गुप्ता, ओमप्रकाष, पुष्पेन्द्र तिवारी एवं सौरव ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट अटेकर महेन्द्र प्रताप सिंह, बेस्ट बुस्टर पी.पी.सिंह, डिफेंडर डुलेष्वर एवं निर्णायक के रूप में दिनेष साहू, मोतीलाल एवं चंद्रवती रही।

इस अवसर पर प्रषासन की ओर से कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर षिवकुमार बनर्जी, सूरजपुर एस.डी.एम.रवि सिंह, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, तहसीलदार सूरजपुर प्रतीक जायसवाल सहित जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा नागरिक की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अष्विनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, एआईसीसीमेंबर सुनील अग्रवाल, ब्लाॅक कांग्र्रेस महामंत्री मनोज डालमिया, किसान कांग्रेस प्रदेष महामंत्री विमलेष तिवारी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप राजवाडे, कांग्रेस स्पोटर््स सेल जिला अध्यक्ष राजेष जैन, विष्णु कसेरा, शांतनु सिंह, अविनाष यादव, जाकेष राजवाडे, शक्ति ठाकुर, परमेष्वर राजवाडे, अनुराग डालमिया, नैतिक अग्रवाल, शान्तु डोसी, रेहान हाषमी, आकाष साहू, कौनेन अंसारी, विनय यादव आदि उपस्थित रहें। मैच का संचालन सीमांचल त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में षिवभजन सिंह, सुभाष राजवाडे, सहदेव राम रवि, ओमप्रकाष वर्मा, पंकज डोंगरे, जनक दास, राम राजवाड़े आदि का विशेष सहयोग रहा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM