Advertisement

बालोद : मंत्री अनिला भेंडिया ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

बालोद : मंत्री अनिला भेंडिया ने विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

बालोद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने ग्राम कोरगुड़ा में दस लाख रुपए की लागत के मंगल भवन निर्माण कार्य, ग्राम खैरा में सीसी रोड निर्माण कार्य और ग्राम कुम्हालोरी में दस लाख रुपए लागत के मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा की राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, नाई, घोबी, पुरोहित जैसे-पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा शासन द्वारा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे, यदि उस परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है।
मंत्री भेड़िया ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना गाइडलाइन का अवश्य पालन करें साथ ही मौसमी बीमारी सर्दी, बुखार आदि होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर समय पर उपचार कराएं।
उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक अनिल लोढ़ा, विकास भेंडिया, भोलाराम देशमुख, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05