Advertisement

लंबित महंगाई भत्ता को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगा धरना

लंबित महंगाई भत्ता को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगा धरना

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छत्त्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर जिला सरगुजा की बैठक अभियंता भवन आकाशवाणी चैक अम्बिकापुर में सम्पन्न हुुई। बैठक में संभागीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पांडेय, जिला संयोजक कमलेश सोनी, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डाॅ. सीके मिश्रा, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने के संबंध में प्रांतीय आव्हान पर 3 सितम्बर को जिला एवं तहसील मुख्यालय  में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी तारतम्य में तहसील प्रभारियों का दौरा कार्यक्रम निम्नानुसार बनाया गया, जिसमें दिनांक 25 अगस्त 2021 समय 12 बजे से अम्बिकापुर प्रभारी- कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरगुजा मोबाईल नम्बर 9826121753, बतौली प्रभारी- डीप्लोमा अभियंता संघ, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ मोबाइल नम्बर 7566521400,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लखनपुर प्रभारी- छ0ग0 पटवारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ मो0-7000819660. इसके उपरांत दिनांक 26 अगस्त 2021 को समय 12 बजे से उदयपुर प्रभारी- जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव छ0ग0 प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ मो0 9826699216, 9424248029, मैनपाट प्रभारी- छ0ग0 प्रदेश शिक्षक फेडरेशन, शिक्षक संघ कर्मचारी कांग्रेस मो0 8319014034, 8839604814, लुण्ड्रा प्रभारी- वन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मो0 7974588558, 9425580880

सभी को बताया गया कि उक्त तिथि से पूर्व विभिन्न तहसीलों से दूरभाष पर चर्चा कर आंदोलन को लेकर तहसील मुख्यालय में बैठक आयोजित कर सभी संगठनों के साथ आपसी सहमति बनाकर तहसील मुख्यालय के आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आनंद सिंह यादव, आलोक सिंह, रीता कुर्रे, अनिल तिवारी, आशुतोष दुबे, संजय श्रीवास्तव, भोला पांडेय, आदित्य यादव, श्रीकांत चैबे, अशोक यादव, विजेन्द्र यादव, विजय नारायण गुप्ता, नितेश पाण्डेय, राजेन्द्र जायसवाल, अजित सिंह, रणविजय सोनी, टीडी दुबे, पन्नालाल द्विवेदी, एलके सिंह, रत्नाकर तिरोले, नागेन्द्र गुप्ता, अरविन्द सोनवानी आदि उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47