Advertisement

कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षो के विकास कार्य को युवा मोर्चा ने लालटेन लेकर शहर में खोजा

कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षो के विकास कार्य को युवा मोर्चा ने लालटेन लेकर शहर में खोजा

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा रविवार को अंबिकापुर के मुख्य मार्गो मेला में पदयात्रा का आयोजन जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में किया गया भाजयुमो द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी, अघोषित बिजली कटौती , भूपेश सरकार की वादाखिलाफी एवं कुनीतियों के विरोध में इस लालटेन पदयात्रा का आयोजन जयस्तंभ चौक से लेकर घड़ी चौक तक लालटेन जलाकर कांग्रेस के विकास कार्य को खोजा गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा लालन प्रताप सिंह जी ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 32 महीने कांग्रेस सरकार के पूर्ण हो चुके हैं मगर विकास के नाम पर एक ईद भी रख नहीं रखा गया है अपने जन घोषणा पत्र में उन्होंने कई लोग लुभावने वादे किए थे जिसे सरकार पूरे करने में नाकाम है और सरकार सिर्फ कुर्सी दौड़ में लगी है उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।

यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अखिलेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत विकास में लगी है और आपसी खींचातानी की वजह से कांग्रेसका जनता के प्रति कोई संवेदना नहीं है। ढाई वर्ष के विकास के नाम पर शहर में एक राजीव भवन दिखाई दे रहा है और एक राजीव भवन का फीता दो बार काटा जाना कांग्रेस के आपसी मतभेद को दिखाता है।पदयात्रा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि 15 साल की सरप्लस बिजली सप्लाई रमन सरकार के राज्य को कांग्रेस ने आते ही ढाई साल में ही राज्य को लालटेन युग की तरफ धकेल दिया। आज लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं और उन्हें इन वोटरों का सहारा लेना पड़ रहा है यह घोषणा पत्र के वादाखिलाफी बिजली दर आधा करने की बात कह कर बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ आज इस लालटेन पदयात्रा का आयोजन किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लालटेन पदयात्रा का सभा को संबोधित करते हुए मंडल के अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता की लड़ाई में भारतीय संविधान का भी अनुपालन नहीं कर रही है सरकार की जन विरोधी नीतियों से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो चुकी है ।आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस के वादाखिलाफी के विरोध होने सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस सरकार की नीतियों को आईना दिखाने के लिए इस लालटेन यात्रा का आयोजन की है बिजली की दरों में वृद्धि अघोषित बिजली कटौती भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हम सब युवा साथी आज लालटेन लेकर भूपेश सरकार के विकास कार्य को खोजने सड़क पर निकले हैं आज युवा ठगा सा महसूस कर रहा है ₹2500/- बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर कर उन्हें बेवकूफ बनाया गया है कांग्रेस की आपसी रंजिश के कारण जनता त्रस्त है और उन्हें आने वाले चुनाव में हम युवा साथि उखाड़ फेंकेंगे।

इस यात्रा के दौरान पार्षद आलोक दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी ने भी संबोधित किया।इस दौरान जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता प्रशांत शंकर त्रिपाठी अजय सिंह अभिषेक शर्मा मंजूषा भगत अरुणा सिंह, सर्वेश तिवारी, सालेम क्रेकेटा, दीक्षा अग्रवाल ,प्रिया सिंह ,अंशुल श्रीवास्तव ,संजीव वर्मा ,रोचक गुप्ता ,सानू कश्यप ,विकास शुक्ला, वीर सोनी ,अखिल साय, नितिन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हर्ष जयसवाल ,अनुराग शुक्ला ,धीरज सिंह , श्रीधर केसरी,विनाल गुप्ता ,अनीश सिंह भूपेश यादव, लपू कश्यप, अविनाश कुशवाहा, दिव्यांशु केसरी ,अमित पांडे, अनिरुद्ध मिश्रा ,दिग्विजय सिंह ,मुनेश्वर यादव, गौरव मिश्रा , निशांत सिंह, रवि सोनी दीपक यादव, अंकित तिर्की, सुनील यादव, प्रितश दुबे मनीष दुबे, सौरव मिश्रा, दीपू पांडे, प्रिंस गुप्ता ,सतीश गुप्ता, विनय सोनी ,अभिजीत पांडे, प्रिंस कश्यप, प्रिंस दुबे, प्रियांशु, दीपक पैकरा हनी दुबे ,रौनी मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Invitation

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47