
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्टफुलनेस योगगुरु कमलेश पटेल से की भेंट, ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में शामिल
दुर्ग के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस आश्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योगगुरु कमलेश पटेल से मुलाकात की और ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में मौन योग अभ्यास किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु कमलेश पटेल से की भेंट
‘मनोयोग’ कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों के साथ किया मौन योग अभ्यास
रायपुर, 22 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वप्रसिद्ध योगगुरु कमलेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कमलेश पटेल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया और योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने आश्रम में आयोजित ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और आम नागरिकों के साथ आधे घंटे तक मौन योग (मेडिटेटिव साइलेंस) का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है और योग-ध्यान इस दिशा में अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं।
इस अवसर पर संभागायुक्त एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक आर.जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











