Advertisement

अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगो ने लगवाई कोविड वैक्सीन

अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगो ने लगवाई कोविड वैक्सीन

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से प्रतिरक्षा हेतु चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में 2 सितम्बर 2021 की स्थिति में जिले के 18 प्लस आयु वर्ग के 3 लाख 59 हजार 620 लोगों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई है वहीं 1 लाख 9 हजार 187 लोगो ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है।

अम्बिकापुर ग्रामीण एवं शहरी तथा लुण्ड्रा जनपद में 18 प्लस आयु वर्ग के अनुमानित जनसंख्या के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने 50 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन वाले जनपदों में फोकस करते हुए शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला टीकाकारण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर शहरी  क्षेत्र में 1 लाख 43 हजार 592 के विरुद्ध 78 हजार 149 लोगों ने पहला डोज लगवाया है। इसी प्रकार  अम्बिकापुर ग्रामीण  क्षेत्र में 1 लाख 5 हजार 591 के विरुद्ध 51 हजार 442, बतौली जनपद में 62 हजार 422 के विरुद्ध 30 हजार 504, लखनपुर जनपद में 1 लाख 5 हजार 166 के विरुद्ध 42 हजार 601, लुण्ड्रा जनपद में 1 लाख 5 हजार 705 के विरुद्ध 58 हजार 237, मैनपाट जनपद में  67 हजार 877 के विरुद्ध 30 हजार 172, सीतापुर जनपद में 84 हजार 914 के विरुद्ध 37 हजार 195 तथा उदयपुर जनपद में 69 हजार 841 के विरुद्ध 31 हजार 320 लोगां ने प्रथम डोज लगवाया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने 50 प्रतिशत से अधिक वैक्सीनेशन वाले जनपदों में फोकस करते हुए शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47