Advertisement

2124 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा

2124 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   छ.ग. व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा  8 सितम्बर को आयोजित पीईटी एवं पीपीएचटी  परीक्षा 2021 में जिले के 2 हजार 124 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 497  छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। प्रथम पाली  प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक पी.ई.टी. प्रवेश परीक्षा केन्द्र क्रमांक राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एवं शासकीय बहुउदे्शीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर में तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2 बजे से सायं 05ः15 बजे तक पी.पी.एच.टी. प्रवेश परीक्षा केन्द्र क्रमांक राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय बहुउदे्शीय उ0मा0वि0 अम्बिकापुर, शासकीय कन्या उ0मा0 वि0 अम्बिकापुर एवं शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर  प्रवीण भगत ने बताया कि  प्रथम पाली में आयोजित पीईटी परीक्षा के लिए पंजीकृत 662 परीक्षार्थियों में से  502 उपस्थित हुए तथा 160 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार पीपीएचटी परीक्षा में कुल पंजीकृत 1 हजार 959 परीक्षार्थी में से 1 हजार 622 शामिल हुए और 337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होने बताया कि परीक्षा केंद्रों में कोरोना को देखते हुए शारीरिक दूरी व मास्क जैसे गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया गया था। दोनो ही परीक्षा सुव्यवस्थित संपन्न हुआ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57