Advertisement

राहगीरों की सुविधा के लिए हाईवे किनारे सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार

राहगीरों की सुविधा के लिए हाईवे किनारे सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार


ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले के 3 विकासखण्डों में हाईवे किनारे सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गए है। इस सामुदायिक  शौचालय के बनने से अब हाईवे में आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा होगी। सामुदायिक शौचालय के साथ ही दुकान के लिये भवन भी निर्मित किया गया है। इन सामुदायिक शौचालय सह दुकान का संचालन ग्राम पंचायतों के समूह की स्वच्छाग्राही महिलाओं के द्वारा  किया जाएगा।

कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में हाईवे किनारे एक एक सामुदायिक शौचालय सह दुकान भवन का निर्माण किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना अधिकारी  रोशन गुप्ता ने बताया कि अब तक बतौली,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मैनपाट एवं सीतापुर विकासखण्डों में सामुदायिक शौचालय सह दुकान का निर्माण पूर्ण हो  गया है तथा शेष चार विकासखण्डों में निर्माणाधीन भवन इस माह के अंत तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सामुदायिक शौचालय सह दुकान का निर्माण 5.50 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। कलेक्टर  झा ने सामुदायिक शौचालयों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए प्रत्येक यूनिट में पृथक बोर करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियां  को दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि एन.एच. किनारे सामुदायिक शौचालय सह दुकान निर्माण से राहगीरों को सुविधा मिलने के साथ ही गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ग्राम पंचायत के द्वारा  दुकान संचालन के लिए गांव के ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47