Advertisement

शांति व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रियल ड्यूटी

breaking news

शांति व्यवस्था बनाये रखने अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रियल ड्यूटी


ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को  अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 19 सितम्बर 2021 को विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर कलेक्टर  एएल ध्रुव के द्वारा अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी अम्बिकापुर  प्रदीप कुमार साहू को सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार प्रभारी तहसीलदार  भूषण मंडावी को थाना कोतवाली क्षेत्र, नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को गांधी नगर क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार  कोमल साहू को मणिपुर थाना क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।