धीरेंद्र शास्त्री बोले- दीदी के रहते बंगाल नहीं जाएंगे: ‘दादा जब आएंगे, तब जाएंगे’; कोलकाता कथा रद्द होने पर कहा- थैंक यू बोल देना
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि वे ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। कोलकाता में प्रस्तावित कथा की अनुमति बारिश के कारण रद्द हो गई। रायपुर कथा में उन्होंने कहा- “दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे तो जाएंगे।”

खजुराहो/रायपुर।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि वे ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा— “अभी हमको पश्चिम बंगाल जाना था, तो दीदी ने मना कर दिया। परमिशन कैंसिल हो गई। दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे तो जाएंगे।”
दरअसल, कोलकाता में 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाली हनुमंत कथा को मौसम और अनुमति की अड़चनों के चलते रद्द कर दिया गया। किसी अन्य स्थल पर भी अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण आयोजन स्थगित करना पड़ा।
रविवार को रायपुर कथा में शास्त्री ने कहा— “समझ गए हम किसकी बात कर रहे हैं… नाम नहीं लेना चाहते। परमिशन कैंसिल हो गई और दूसरी जगह भी नहीं मिल रही। फिर किसी ने कहा अब क्या कहोगे तो हमने कहा— ‘थैंक यू बोल देना।’ इसका मतलब यह नहीं कि हम अपना कार्य छोड़ देंगे। हम किसी राजनीति के पक्ष या विरोध में नहीं हैं, हम सनातन के पक्ष में हैं।”
उन्होंने कहा— “अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना भी धर्म है। हमारे पीछे पूरे भारत के विधर्मी लगे हैं, लेकिन जब तक तन में प्राण हैं, हम हिंदुत्व के लिए ही जीएंगे।”
बागेश्वर धाम में VIP-VVIP पर नया नियम:
1 अक्टूबर को बागेश्वर धाम में शास्त्री ने घोषणा की थी कि अब VIP और VVIP सिफारिशकर्ताओं से मुलाकात नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा— “गुरु संन्यासी बाबा ने आदेश दिया है कि अब से बागेश्वर धाम में गरीब, असहाय और सच्चे श्रद्धालुओं को ही प्राथमिकता मिलेगी।”
शास्त्री ने बताया कि अब VIP और VVIP के लिए अलग समय तय होगा, पर पहला अवसर गरीब और मरीज भक्तों को मिलेगा।
हर गुरुवार को बागेश्वर धाम में दिव्य दरबार लगेगा, जिसमें भक्तों की अर्जियां सुनी जाएंगी और सिद्ध भभूति का वितरण किया जाएगा।