Advertisement

सूरजपुर : रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष विकेश साहू के विरुद्ध फ़र्ज़ी कार्यवाही का केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने किया ज़बरदस्त विरोध…..।

सूरजपुर/बिहारपुर = भारतीय जनता युवा मोर्चा बलरामपुर-रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष विकेश साहू के विरुद्ध फ़र्ज़ी कार्यवाही का केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने किया ज़बरदस्त विरोध…..

रेणुका सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर की राजनीति में व्यस्त है ।भाजपा का हर एक कार्यकर्ता उनका अपना परिवार है,सिर्फ़ सरगुजा संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के एक-एक कार्यकर्ता के पीछे रेणुका सिंह खड़ी है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भूपेश बघेल जी के अराजक सरकार से डरने की ज़रूरत नहीं है भाजपा कार्यकर्ता दुनियां के सबसे बड़े दल के कार्यकर्ता हैं !

ज्ञात हो कि भाजयुमो बलरामपुर- रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने राजपुर स्वागत रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हो रहे भेदभाव एवं अन्याय को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी एवं स्थानीय विधायक की कार्य शैली व राज्य सरकार की विफलता के विरुद्ध बयान बाज़ी की थी ! जो समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आया ,इस पर ख़फ़ा होकर स्थानीय विधायक बृहस्पति सिंह के दबाव में आकर बलरामपुर जिला के पुलिस अधीक्षक ने बगैर तहक़ीक़ात के विकेश साहू के ऊपर ग़लत एवं अन्यायपूर्ण ढंग से ग़ैर ज़मानती धाराएँ लगाकर अपने वर्दी को शर्मसार कर दिया है । जबकि सरगुजा ज़िले की अंबिकापुर में पुलिस की ये हालत है कि थाने में घुसकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस वालों के सामने पुलिस को ही पीट रहे हैं और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रहे हैं । यह भेदभाव और अन्याय नहीं तो और क्या है ?

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 इतना ही नहीं भाजयुमो अध्यक्ष के निवास में पुलिस भेजकर परिवार जनों को डराते धमकाते रहे जैसे विकेश साहू कोई अपराधी हो ।इस घटना की जानकारी के बाद सांसद जी ने पुलिस अधीक्षक ने इस तरह के रवैये पर साफ़-साफ़ बात करते हुए उन्हें निर्देश दिया की जाँच कर कार्रवाई को ख़त्म करें।

उन्होंने कहा कि मेरे किसी भी कार्यकर्ता के साथ यदि ग़लत ढंग से कार्रवाही हुई तो उसके सम्मान और न्याय के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती हैं ! हाँ कांग्रेस के नेता यह जान लें अगर मेरे किसी कार्यकर्ता के विरुद्ध ग़लत करने या कराने का प्रयास किया गया तो ईंट का जवाब पत्थर से देना भाजपा कार्यकर्ता जानते हैं, उन्होंने अधिकारियों के लिए कहा कि वे सत्ता के दबाव में काम न करें बल्कि जनता के हित में काम करें।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47