Advertisement

गोधन एम्पोरियम में अब आकर्षक गुलदस्ता भी मिलेंगे

गोधन एम्पोरियम में अब आकर्षक गुलदस्ता भी मिलेंगे
महिलाओं ने शुरू किया अम्बिका फ्लावर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 23 सितम्बर 2021/ गोधन उत्पाद के बिक्री से स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने शुरू की गई गोधन एम्पोरियम में अब आकर्षक गुलदस्ते भी मिलेंगे। नगर निगम एवं एनयूएलएम के द्वारा यहाँ अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम के समीप गोधन एम्पोरियम के पास गुरुवार से स्वच्छ अम्बिकापुर मिशन सिटी लेवल फेडरेशन की महिलाओं ने गुलदस्ता बिक्री हेतु ’अम्बिका फ्लावर’ शुरू किया है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने विगत दिनों नगर निगम आयुक्त को गोधन एम्पोरियम के पास महिला समूहों के लिए गुलदस्ता निर्माण सह बिक्री केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सभी अधिकारियां को भी निर्देशित किया है कि कार्यालयों या किसी आयोजन में जरूरत के अनुसार महिला समूहों से ही गुलदस्ता खरीदें। कलेक्टर ने कहा है कि विभिन्न प्रकार के गुलदस्ते एवं फूलों की माला की मांग को दृष्टिगत रखते हुए गुलदस्ता निर्माण से महिलाओं को अच्छी आमदनी प्राप्त हो सकती है।
मोबाईल से भी कर सकेंगे आर्डर- नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बताया है कि जरूरत के अनुसार गुलदस्ता तैयार करने का ऑर्डर मोबाईल नंबर 9977949430 से भी लोग कर सकेगें। यह मोबाईल नंबर अम्बिका फ्लावर के फ्लेक्स में भी प्रदर्शित है। समूह की महिलाएं श्रीमती अगस्टीना कूजूर एवं श्वेता सिन्हा ने बताया कि समूह की महिलाओं ने गुलदस्ता बनाने का प्रशिक्षण लिया है जिससे लोगों के मांग के अनुसार गुलदस्ता एवं माला यहां तैयार किए जाएगें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47