Advertisement

कलेक्टर बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा

कलेक्टर बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा

जगदलपुर, 25 सितम्बर 2021कलेक्टर रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए।
नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के जायजा भी लिया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी एवं पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47