Advertisement

विश्रामपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

प्रदेश खबर रिपोर्टर विश्रामपुर- भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर भूपेश सरकार की जमकर खिंचाई की। उधर पुलिस ने भी पूरे दमखम के साथ पुतला न जल सके इसके लिए पूरी एड़ी चोटी लगा दी परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर अंततः पुतला दहन कर ही दिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आज विश्रामपुर बस स्टैंड में जिला भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने भी पहुंच कर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की।जिला जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं भटगांव प्रभारी अनूप सिन्हा के नेतृत्व में सीतीकांत स्वाई ,नीलू गुप्ता ,राजेश यादव,गीता घोषाल, सतीश तिवारी श्यामा पांडे ,ज्योति सिंह, मोहनी झा, दुर्गा गुप्ता , मनी बग्गा, अंशुल बजेठ्ठा अविनाश सिंह,अविनाश सहवाल, राजेंद्र पासवान आदि ने बस स्टैंड विश्रामपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया । उक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप सिन्हा एवम शशि कांत गर्ग ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अराजकता एवं भ्रष्टाचार का चरम सीमा पहुंच गया है। हर जगह हत्याएं, बलात्कार, लूटपाट राजनीतिक विद्वेश का बोल वाला दिख रहा है। इसी कड़ी में 5 दलितों को हत्या कर दी गई । परंतु इस पूरे मामले की भूपेश बघेल की सरकार गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। इन्हीं सब कारणों से आज भाजपा ने अपना आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम किया और स्थिति नहीं सुधरी तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कर्मियों की आखों से बचते हुए पुतला जलाने का प्रयास किया ।जिस पर नजर पड़ते ही पुलिस वाले कार्यकर्ताओं को दौड़ाया परंतु तब तक देर हो चुकी थी। जलता हुआ पुतला को कार्यकर्ताओं ने घसीटते हुए बस स्टैंड से नवीन पुलिस सहायता केंद्र तक लेकर पहुंचे ।जहां पुलिसकर्मियों ने बुझा कर अपने कब्जे में किया

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57