Advertisement

सूरजपुर : नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च को।

नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर 17 मार्च 2021/ कलेक्टर  रणबीर शर्मा के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन 18 से 24 मार्च 2021 तक किया जायेगा। जिसमें 18 मार्च को शासकीय उ0मा0 बालक विद्यालय सूरजपुर में प्रातः 11.00 बजे से रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति के संबंध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 19 मार्च को पं. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति के संबंध में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 22 मार्च को प्रातः 07.00 बजे से साईकल रैली का आयोजन किया जायेगा, जो कलेक्ट्रेट कार्यालय से होते हुए अग्रसेन चैक, भैयाथान रोड़, आरटीओ कार्यालय से गढ़कलेवा तक साईकल रैली पहुंचेगी। 23 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से नगर सैनिकों का नशा मुक्ति के संबंध के कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा एवं दोपहर 02.00 बजे से  कलेक्टेट सभा कक्ष में तृतीय लिंग के समूह के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 24 मार्च को प्रातः 11.00 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में नशा मुक्ति के संबंध में भाषण जनप्रतिनिधियों, पंचायत, नगरीय निकाय के पदाधिकारियों के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें 10 महिला स्व-सहायता समूह, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं 10   मितानिन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सूरजपुर जिले में 18 मार्च से 24 मार्च तक जनपद पंचायत स्तर, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57