Advertisement

सूरजपुर : ग्राम तिलसिवां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का शुभारंभ।

ग्राम तिलसिवां में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का शुभारंभ
सूरजपुर 17 मार्च 2021/ शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर तथा प्रोफेसर मानिकचंद हिमघर, जिला संगठक राशि योग जिला सूरजपुर के मार्गदर्शन प्राचार्य डॉ एसएस अग्रवाल के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी  चंद्र भूषण मिश्र के नेतृत्व मे  विजय कुमार सिंह प्राचार्य डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल तिलसिवां एवं सरपंच ग्राम तिलसिवां की उपस्थिति में 15 मार्च 2021 को ग्राम तिलसिवां में सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का शुभारंभ किया गया। 

   शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की व रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के संदेश को प्रसारित करने का प्रयास किया। शिविर के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम प्रातः 8.00 बजे से योग गुरु पतंजलि योगपीठ संजय गिरी के मार्गदर्शन में शिविरार्थियों को योग व ध्यान के महत्व को बताया एवं योग तथा प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। श्री गिरी जी के द्वारा योग प्राणायाम व ध्यान को अध्यात्म से जोड़कर बहुत ही सारगर्भित रूप से गागर में सागर भरते हुए शिविरार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

    परियोजना कार्य के सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम तिलसिवां के विभिन्न चैक चैराहों पर आने जाने वालों वाले दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों व क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहनों के चालकों को रोककर हेलमेट व सीट बेल्ट की उपयोगिता तथा क्षमता से अधिक सवारी के साथ वाहन चलाने के नुकसान के संदर्भ में समझाइश दी गई। इस प्रकार सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता का अभियान भी चलाया गया।  

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

   ज्ञातव्य है कि गत सप्ताह इसी ग्राम में स्थित माता कर्मा चैक पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के सभी सदस्यों की अकाल मृत्यु हो गई थी। दोपहर भोजन पश्चात बौद्धिक सत्र में सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग श्री एमएस सोनवानी व सहायक मत्स्य पालन अधिकारी श्री बिसेन एवं व्याख्याता श्री नितिन गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

   इस सत्र का प्रारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं युवाओं के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सामूहिक रूप से मां सरस्वती की वंदना की गई तत्पश्चात अतिथि सत्कार की परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों का स्वागत व परिचय स्वयंसेवक प्रीति द्वारा कराया गया, इस अवसर पर श्री गुप्ता द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन के रहस्य को बहुत ही सरल व सारगर्भित शब्दों में व्यक्त किया एवं इस संदर्भ में शिविर शिविरार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया। श्री बिसेन के द्वारा मत्स्य पालन व्यवसाय के माध्यम से अर्थ उपार्जन हेतु बहुत ही उपयोगी जानकारी दी गई एवं इस संदर्भ में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से समझाया गया सहायक संचालक श्री सोनवानी जी द्वारा अपने जीवन के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अनुभवों को स्वयंसेवकों के मध्य साझा किया गया व विभिन्न स्वरचित लोकगीतों के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य के विषय में जागरूक किया गया।

   उनकी पंडवानी शैली में संगीतमय प्रस्तुति ने सभी स्वयंसेवकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आभार प्रदर्शन समीक्षा केसरी के द्वारा किया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57