Advertisement

कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 8 नए मरीजों का हुआ स्क्रीनिंग

कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 8 नए मरीजों का हुआ स्क्रीनिंग

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में रविवार को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश पेंढारकर और  मध्य प्रदेश के स्टेट कैंसर नोडल ऑफिसर डॉक्टर सी.एम.त्रिपाठी एवं टीम के द्वारा पुराने 21 कैंसर मरीज एवं 8 नए मरीजों का स्क्रीनिंग किया गया ।
 कैंसर रोग विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर का प्रमुख कारण प्रदूषण, अत्यधिक तम्बाकू, शराब एवं कीटनाशक का प्रयोग करना पाया गया है। कैंसर का समय पर पता चलने से ईलाज संभव है। कोई भी छाला, गांठ या रक्तस्त्राव कैंसर हो सकता है। शिविर में वार्ड पार्षद  गीता प्रजापति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉक्टर पीएस सिसोदिया, डॉ शैलेंद्र गुप्ता, डॉ आयुष जायसवाल, डॉ ओम प्रकाश, एनसीडी सलाहकार शेखर राव, संजय ठाकुर एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57