
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
प्रदेशाध्यक्ष प्रभा सिंह यादव ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं..
प्रदेशाध्यक्ष प्रभा सिंह यादव ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ जन जागृति सेवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष एवं समाज सेविका प्रभा सिंह यादव ने देवी उपासना एवं नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी हैं।
उन्होंने नारी शक्ति के प्रतीक माँ भवानी से प्रार्थना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। प्रभा सिंह यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर लोग नौ दिनों तक देवी माँ के अलग-अलग रूपों की पूजा-उपासन करते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर उनके पूजन की भी परम्परा प्रचलित है। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए कामना की है।












