
अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-मुख्यमंत्री बघेल
कलाकेन्द्र मैदान में लोगों ने उत्साह से सुनी लोकवाणी
अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता-मुख्यमंत्री बघेल
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22वीं कड़ी को रविवार को कलाकेंद्र मैदान में लोगों ने सुनी। इस कड़ी में उन्होंने ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत की। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में किया गया।
लोकवाणी को जिले में उत्साह से सुना गया । मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में प्रदेशवासियों को नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, देवारी, गौरा-गौरी पूजा, मातर, गोवर्धन पूजा, छठ पर्व, भाई-दूज आदि त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना है। जो भी योजनाएं बन रही है उनमें सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपोषण अभियान में डीएमएफ की राशि का उपयोग काफी कारगर साबित हुआ है। कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार अंडा और केला देने की शुरुआत की गई। 1 से 3 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्म भोजन दिया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की कमी आई है। हमें नई सोच और नए उपायों से छत्तीसगढ़ को पूर्णतः कुपोषण मुक्त राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साधन उपलब्ध कराने और लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेती-किसानी और परंपरागत रोजगार के अवसरों को मजबूत करने के अनेक उपाए किए जा रहे हैं जिससे लोगों को आर्थिक मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, लघु धान्य फसलें जिन्हें मिलेट्स कहा जाता है उनके उत्पादन और प्रसंस्करण की व्यवस्था, सिंचाई के लिए निःशुल्क पानी की व्यवस्था, कृषि ऋण माफी, सिंचाई कर माफी, पौनी-पसारी योजना जैसे अनेक कार्यों से गांव वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।










