Advertisement

गरियाबंद : किराना व्यापारी के गोदाम से 2 लाख का गुटखा जब्त l

गरियाबंद : किराना व्यापारी के गोदाम से 2 लाख का गुटखा जब्त l

गरियाबंद। छूरा पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने शहर के एक व्यापारी के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। जब्त किए गए गुटखा की कीमत 2 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से नगर के किराना व्यवसाई गिरधारी राघवानी के किराना गोदाम में शासन द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला जर्दा गुटखा को अवैध रूप से रखा होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गयी जिस पर बताये स्थान पर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में गुटखा जब्त किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छूरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर गुरुवार सुबह 3: 00 बजे गोदाम पर दबिश दी गयी। टीम को मौके से शासन द्वारा प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा 21 कट्टी बोरी पान विराज एवं चार कट्टी बोरी सितार कुल 25 बोरी गुटका अवैध रूप से रखे मिला। जिसकी बाजार कीमत 2 लाख रुपये आंकी गयी। जिसे व्यवसाय गिरधारी वागवानी के कब्जे से जप्त कर कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है। व्यापारी का ये गोदाम छुरा नगर वार्ड नंबर 13 स्थित नकुल दीवान के मकान में है। जिसे गिरधारी वागवानी द्वारा अपने किराना गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था l

उपरोक्त कार्यवाही में खाद्य विभाग गरियाबंद एवं पुलिस विभाग से थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक संतोष भूआर्य प्रधान आरक्षक संतराम यादव, आरक्षक डेकेश्वर सोनी,ललित नेताम, माधव साहू, पुष्पेंद्र साहू,मोहित चूरेंद, एवं टीके लाल ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47