ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

अयोध्या–काशी–मथुरा में जमीन खरीदी है? सावधान! सभी सौदों की होगी जांच

UP सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज और चित्रकूट में हुई सभी जमीन रजिस्ट्री की जांच शुरू की है। बड़ी संपत्तियों की स्पॉट जांच, स्टांप शुल्क मिलान और AI आधारित विश्लेषण से भू-माफिया सिंडिकेट का खुलासा होगा।

UP News: अयोध्या–काशी–मथुरा में जमीन खरीदी है तो सावधान, सभी सौदों की होगी जांच; भू-माफिया सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक और पर्यटन महत्व वाले शहरों — अयोध्या, वाराणसी (काशी), मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और चित्रकूट — में तेजी से हुई जमीन खरीद-फरोख्त पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ वर्षों में इन क्षेत्रों में बड़े स्तर पर भूमि सौदे बढ़े हैं, जिसके बाद सरकार ने सभी रजिस्ट्री दस्तावेजों की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

सूत्रों के मुताबिक, जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है—

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांच के मुख्य बिंदु

  • बड़ी संपत्तियों की रजिस्ट्री वाले स्थलों का मौके पर मुआयना (Spot Inspection)
  • रजिस्ट्री के दौरान दिए गए स्टांप शुल्क और फीस राशि का मिलान
  • विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की जांच
  • रजिस्ट्री प्रक्रिया में की गई अनियमितताओं की पहचान
  • AI टूल्स की मदद से दस्तावेजों और लेनदेन का विश्लेषण

विभाग का कहना है कि हाल ही में धार्मिक शहरों में जमीन खरीद का ग्राफ अचानक बढ़ा है, जिससे गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अब भू-माफियाओं के सिंडिकेट का खुलासा और रजिस्ट्री से लेकर आगे की प्रक्रिया तक की हर कड़ी की जांच की जाएगी।

अगर अधिकारियों की मिलीभगत साबित होती है, तो कठोर कार्रवाई तय है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!